फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'BJP will make candidate a candidate'

‘कार्यकर्ता को ही भाजपा बनाएगी उम्मीदवार’

Mon, 15 Feb 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
'BJP will make candidate a candidate'
पडरौना नगरपालिका परिषद के सभागार में भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारीयों को बैठक को संबो​धत करते प्? - फोटो : KUSHINAGAR
‘कार्यकर्ता को ही भाजपा बनाएगी उम्मीदवार’
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर विधायक के आवास पर रविवार को प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कसया नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ता को ही पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाएगी।
प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का मूलमंत्र उसकी विशेष कार्यपद्धति, त्याग व समर्पण की भावना में निहित है। समाज के अंतिम पायदान के जन का उत्थान ही भाजपा का मूल लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वरिष्ठ अथवा कनिष्ठ नहीं होता। कार्यकर्ता एक समान होते हैं। कार्यकर्ता को ही पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं परिवारभाव चलता है। भाजपा का बूथ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, विवेकानंद पांडेय, मारकंडेय शाही सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘लोगों को उत्थान भाजपा सरकार का लक्ष्य’
पडरौना। नगरपालिका कार्यालय के सभागार में रविवार को भाजपा पडरौना नगर मंडल और रामकोला मंडल के बूथ समिति पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करजीत का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का मूलमंत्र विशेष कार्यपद्धति, त्याग और समर्पण की भावना है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान भाजपा का लक्ष्य है। इस दिशा में केंद्र और राज्य की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कार्यकर्ता को ही पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, चेयरमैन विनय जायसवाल, संतोष दत्त राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सिंगासन यादव, रमाशंकर जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, राणा प्रताप राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed