फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP took out a silent procession and also organised an exhibition

Kushinagar News: भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, प्रदर्शनी भी लगाई

Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP took out a silent procession and also organised an exhibition
पडरौना। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा द्वारा रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय से चंद्रशेखर आजाद चौक तक मौन जुलूस निकाला गया। इस मौके पर शहर के हनुमान इंटर कॉलेज सभागार में देश के विभाजन से जुड़ी चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन मानव इतिहास में सबसे बड़ी विभीषिका थी। विश्व के किसी भी त्रासदी में इतने लोगों ने कभी जान नहीं गंवाया। इस दौरान प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र, प्रदीप जायसवाल, विजय कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा की तरफ से हनुमान इंटर कॉलेज के सभागार में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें आजादी मिलने से एक दिन पहले देश के विभाजन और त्रासदी से जुड़े चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, भुवनेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed