{"_id":"589cadfb4f1c1b8a5f378990","slug":"bjp-supporters-made-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समर्थकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा समर्थकों ने किया हंगामा
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों से नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के छठें चरण के नामांकन के तीसरे दिन ही कई उम्मीदवारों के समर्थकों ने आदर्श आचार संहिता का खुलकर उलंघन किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कुछ उम्मीदवार अभी आरओ कक्ष में ही थे, तब तक समर्थक कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर ढोल नगाड़े, सिंहा आदि बजाने और नारेबाजी करने लगे। भाजपा के एक समर्थक को पुलिस कर्मियों ने पीट दिया। इससे नाराज समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी कलेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में सपा से कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, बसपा के जावेद इकबाल, तमकुहीराज से भाजपा के जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा और निर्दलीय परशुराम मिश्र सहित उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खुद डिप्टी कलेक्टर गणेश प्रसाद ने पडरौना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान उनकी ड्यूटी रवींद्रनगर में पुलिस चौकी के निकट बने बैरियर पर थी। बैरियर से प्रत्याशी के साथ पांच की संख्या में ही प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष में जाना था, लेकिन तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिला के लिए आए भाजपा के जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, कुशीनगर के सपा उम्मीदवार ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पडरौना विधानसभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार जावेद इकबाल और इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार परशुराम मिश्र के 30-40 समर्थक नारेबाजी करते हुए जबरदस्ती बैरियर से आगे बढ़ गए और रोकने पर भी नहीं रुके। प्रत्याशियों के समर्थक काफी उग्र थे।
इस संबंध में पडरौना के कोतवाल रायसाहब यादव का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर की तहरीर पर सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, बसपा के जावेद इकबाल, भाजपा के जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा और निर्दल के परशुराम मिश्र सहित उनके समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 के उलंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।