फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp sbhasad not found yet

Kushinagar News: भाजपा सभासद का नहीं चला पता, डैमेज कंट्रोल में जुटी पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
bjp sbhasad not found yet
भाजपा सभासद बैजनाथ चौहान के दरवाजे पर लगी लोगों की भीड़।संवाद
ससुराल से घर के लिए चला था सभासद, रास्ते से हुआ है लापता, केस तक दर्ज नहीं
विज्ञापन

नगर के सूदखोरों पर पत्नी का संदेह, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज। भाजपा सभासद के मामले में कार्रवाई की बजाय पुलिस डैमेज कंट्रोल में जुटी है। अभी तक पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया है। सोमवार को पुलिस ने सूदखोरी के आरोपियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। एक शख्स को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। पत्नी किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए केस दर्ज करने की मांग कर रही है।
नगर के वार्ड संख्या 14 हरिनाथ उत्तरी निवासी बैजनाथ चौहान सभासद हैं। एक सप्ताह से वह लापता हैं। तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा है। रविवार को पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि नगर के कुछ लोगों से सभासद कर्ज ले रखा है। अधिक ब्याज जोड़कर सूदखोर रकम के लिए दबाव बना रहे थे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। नामजद तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को घर पहुंचे थानेदार ने बबिता से घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ लोगों से पूछताछ भी की। चर्चा है कि नगर चौकी इंचार्ज सूदखोरों का पक्ष लेते हुए बबिता से बोले कि जितना ब्याज आएगा, उतना चुकता करना ही पड़ेगा। पत्नी का आरोप है कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। अगर पति को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सभासद अपनी ससुराल हाटा गया था। 21 अगस्त को घर आने के लिए निकला। तभी से लापता है। पूछताछ के लिए एक को हिरासत में रखा गया है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed