फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP leaders stage protest in Kasiya over delay in certificates

Kushinagar News: कसया में प्रमाणपत्र में देरी पर धरने पर बैठे भाजपा नेता

Sat, 25 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders stage protest in Kasiya over delay in certificates
कसया। तहसील परिसर में शुक्रवार को भाजपा नेता संतोष सिंह अपने मांगों को लेकर तहसील गेट पर धरने पर बैठ गए। इससे पूर्व उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया था कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

धरना शुरू होने की सूचना मिलते ही न्यायिक एसडीएम सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे और वार्ता के बाद भाजपा नेता को लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की पत्रावलियां 15 दिनों के भीतर निस्तारित की जाएंगी और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन मंगलवार तक जारी कर दी जाएगी। आश्वासन मिलने पर भाजपा नेता ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरने के दौरान भाजपा नेता संतोष सिंह ने अपने समर्थकों के साथ तहसील में तैनात कुछ राजस्वकर्मियों पर लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे रहने और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की वजह से आम नागरिकों को न्याय नहीं मिल पा रहा है और लोग तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। वहीं सीमांकन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील के कुछ राजस्व कर्मियों की वजह से शांति भंग की धारा का दुरुपयोग किया जा रहा हैं, जिससे निर्दोष लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed