फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP leader was threatened by miscreants, case filed against four

Kushinagar News: भाजपा नेता को मनबढ़ों ने दी धमकी, चार पर केस

Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP leader was threatened by miscreants, case filed against four
कप्तानगंज। मुकदमा वापस नहीं करने पर भाजपा नेता को कप्तानगंज कस्बा के कुछ मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले में चार मनबढ़ों पर केस दर्ज कर लिया है, इसमें दो बदमाश हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं, इसके पूर्व भी धमकी मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। बदमाशों को जेल से बाहर निकलने के बाद से कस्बा में गोलबंदी बढ़ गई है। इससे भाजपा नेता का परिवार सहमा हुआ है। कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर दस शिवमंदिर निवासी सभासद पति रमेश मोदनवाल से कुर्मी टोला निवासी सूजा खान से राजनीतिक अदावत चलती है। पूर्व में इसके पिता भी सभासद पद के लिए चुनाव रमेश के खिलाफ लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। तब से सूजा रमेश मोदनवाल से दुश्मनी रखता है। पूर्व में हुए विवाद का मुकदमा कोर्ट में लंबित है। अप्रैल महीने में मुकदमे की पैरवी कर लौट रहे रमेश मोदनवाल को सूजा ने धमकाया था।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी के आदेश में पुलिस केस दर्ज कर बीते अप्रैल में हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसमें सूजा खान के पैर में गोली लगी थी, जबकि सचिन और अतुल पटेल को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा था। सूजा और अतुल जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं, इसके बाद से दोबारा रमेश मोदनवाल पर मुकदमा वापस करने की दबाव बनाते हुए फिर से जान से मारने की धमकी दिए हैं। इससे सभासद का परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed