फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP leader alleges mistreatment by police.

Kushinagar News: भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP leader alleges mistreatment by police.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया के भाजपा बगही मंडल के पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमा गया है। मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष और खड्डा विधायक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस उनके आरोपों को निराधार बता रही है।
विज्ञापन


टेढ़ी गांव निवासी चंदन कुमार बगही मंडल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय को दिए शिकायती पत्र में कहा कि बीते रविवार की दोपहर बाद नौरंगिया तिराहे पर पुलिस की तरफ से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उनकी बाइक रोक ली। उन्होंने आरोप लगाया कि परिचय देने और खुद को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताने के बाद भी एक पुलिस कर्मी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी ने गुस्से में आकर उनकी बाइक का छह हजार रुपये का चालान काट दिया। खड्डा विधायक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसआई वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि बाइक का नंबर प्लेट नहीं था, उसी का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपों की सच्चाई कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed