फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp jila panchayat members training

केंद्र की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं जिला पंचायत सदस्य : डिप्टी सीएम

Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
bjp jila panchayat members training
कुशीनगर में रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते प्रदेश सरक
फोटो है।
विज्ञापन

12 जनपदाें के भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कुशीनगर में संपन्न
- चुनाव में जीत के साथ जनता की सेवा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता- नरेंद्र मोदी को 2024 में प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए घर-घर जाने की जरुरत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को कुशीनगर में कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। यह सब कुछ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से संभव हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य इन बातों को जनता के बीच ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों के भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर गांव और घर तक पहुंचने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
डिप्टी सीएम ने देश में यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती के रूप लिया और इस बीमारी से देश को मुक्त कराने के लिए संकल्पित हैं।
प्रशिक्षण वर्ग के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि जो जिला पंचायत सदस्य भाजपा के सिंबल पर जीते हैं, वे संगठन की रीति-नीति से परिचित हों। इसी तरह भाजपा का लक्ष्य हर चुनाव जीतने का होता है, लेकिन जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता में है। भाजपा प्रशिक्षण के माध्यम से टीम तैयार कर रही है। अब इस टीम को 2024 के लिए तैयार रहना है, ताकि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उप मुख्यमंत्री समेत प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय और जिला टीम के प्रति आभार जताया। संचालन वर्ग प्रमुख जनार्दन गुप्ता ने किया।

प्रशिक्षण में इनकी रही मौजूदगी
प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिला प्रभारी रमेश सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, प्रदेश सह संयोजक शैक्षिक प्रकोष्ठ भाजपा अजय सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, संयोजक मीडिया संपर्क विभाग सिद्धार्थ शंकर पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, अमिय गुप्ता, चंद्रप्रभा पांडेय और बलिराम।

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले-समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान में रुचि दिखाएं पंचायत प्रतिनिधि
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पंचायती राज की भूमिका विषय पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में ही देश और प्रदेश का विकास निहित है।
कहा कि प्रदेश में पंचायत को लेकर तीन तरह की अवधारणा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की है। गांवों की उन्नति के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार मिले हैं। भाजपा की प्रदेश और देश की सरकारों ने पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय एवं अन्य अधिकारों से मजबूत किया है। भाजपा की सरकार ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया है।
उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा की पंचायतों में भागीदारी बढ़ी है। ऐसे में समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने का संकल्प हर पंचायत प्रतिनिधि को लेना चाहिए। इस सत्र की अध्यक्षता देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी और संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया।

प्रदेश के कृषि मंत्री बोले-महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही है भाजपा
द्वितीय सत्र में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्र की योजनाएं विषय पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में देश में इतना विकास कार्य हुआ है, जितना पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ था। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडे माफिया और दंगा प्रदेश के रूप में होती थी। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडे फाफिया जमींदोज हो गए हैं। कहा कि दंगे बीते जमाने की बात हो गई है। उत्तर प्रदेश बदल रहा है। प्रदेश में निवेश बढ़ा है।

इस सत्र की अध्यक्षता मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और संचालन शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अजय सिंह ने किया। तृतीय सत्र को देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने किया। इस सत्र की अध्यक्षता कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र और संचालन डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed