फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP is suppressing the voice of opposition: Avinash Pandey

विपक्ष की आवाज दबा रही भाजपा : अविनाश पांडेय

Tue, 21 May 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
BJP is suppressing the voice of opposition: Avinash Pandey
कुशीनगर। इंडिया गठबंधन की सोमवार को समन्वय समिति की बैठक हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया है। अब विपक्ष का नेता बोल नहीं पा रहे हैं। देश में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक सीट जीतना चाहते हैं। अब तक गैर भाजपाई सरकारों को बर्खास्त कर भाजपा ने सरकार बदलने का काम किया है। देश की केंद्रीय एजेंसियों व देश की सेना भी सत्ता के दबाव में है। भारत न्याय यात्रा को मणिपुर से मुंबई तक चलाकर सकारात्मक संदेश दिया। मणिपुर में पीएम मोदी ने शांति के लिए कोई काम नहीं किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, राजेश प्रताप राव, सत्यनारायण पटेल, रणविजय सिंह, अज़ीमुल्ला अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष शकुरुल्लाह अंसारी, जयकरन वर्मा, व्यास ओझा, धनंजय सिंह पहलवान, रविंद्र विश्वकर्मा, वृंदा प्रजापति, अंशु मणि त्रिपाठी, अमित मिश्रा, जितेंद्र पटेल, तारकेश्वर, डाॅ. राघवेंद्र सिंह, अमरेंद्र प्रताप मल्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed