फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP is necessary for the development of the city: Minister

नगर के विकास के लिए भाजपा जरूरी : मंत्री

Sun, 03 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP is necessary for the development of the city: Minister
फाजिलनगर में कार्यकम को संबोधित करते प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही।स्रोत-सोशल मी
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा नारी सशक्तिकरण के विरोधी हैं, जिसका उदाहरण लोकसभा से लेकर फाजिलनगर के उपचुनाव तक देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि नगर के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा का नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
विज्ञापन

इस दौरान रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। जनसभा को पूर्व विधायक गंगासिंह कुशवाहा, शशि शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed