फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government insensitive: Juhi Singh

भाजपा सरकार संवेदनहीन : जूही सिंह

Tue, 13 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP government insensitive: Juhi Singh
कसया नगर के बस स्टेशन परिसर में सपा के सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करतीं समाजवादी पार्टी महि? - फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा सरकार संवेदनहीन : जूही सिंह
विज्ञापन

पडरौना। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ की पार्टी है। समाजवादी पार्टी जाति व धर्म के नाम पर कभी नफरत नहीं फैलाती। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। भाजपा सरकार संवेदनहीन है।
वह सोमवार को कसया नगर के बस स्टेशन परिसर में समाजवादी पार्टी की तरफ से चल रहे सदस्यता ग्रहण समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा का जवाब चुनाव में देंगे। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक विधानसभा में जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भाजपा सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में विफल रही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि व पूर्व एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ झूठ पर टिकी है। सपा नेता राजेश प्रताप राव, उदयनरायन गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अलाउद्दीन अंसारी, वाजिद अली आदि ने सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अक्षय पांडेय ने स्मृति चिह्न के रूप में भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। अध्यक्षता सपा के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र यादव व संचालन जिला महासचिव शकुरुल्लाह अंसारी व मजीबुल्लाह राही ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अक्षय पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जाहिद अंसारी, राजेश पांडेय, प्रसून जायसवाल, गेंदा सिंह, राजेश पांडेय, विक्रमा यादव, वीरेंद्र, उग्रसेन यादव, नारद यादव, देवेंद्र यादव, चंदन राज, हैदर अली, ऐनुलहक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed