फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP devises micro-management plan for victory in Teachers' MLC election.

Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बनाया माइक्रो मैनेजमेंट प्लान

Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP devises micro-management plan for victory in Teachers' MLC election.
विद्यालय प्रबंधकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जोर
विज्ञापन

कसया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के साथ कुशीनगर में विद्यालयों के प्रबंधकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने मतदाता सूची की समीक्षा से लेकर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तक की जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शिक्षक एमएलसी चुनाव भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह मजबूत संगठनात्मक रणनीति के साथ लड़ी जाएगी। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की नींव तैयार करने में भी अहम होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में माहौल बनाने और प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क कर क्रमांक एक पर मतदान करने की अपील करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हर मतदाता तक पहुंचना और उसे मतदान केंद्र तक लाना प्राथमिकता है। इसके लिए मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने की समीक्षा, मतदाताओं से निरंतर संवाद और बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि चुनाव में कम समय शेष है, ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटें। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से काम करने और चुनावी अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed