फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP burnt the effigy of Kapil Sibal

भाजपा ने कपिल सिब्बल का जलाया पुतला

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP burnt the effigy of Kapil Sibal
भाजपा ने कपिल सिब्बल का जलाया पुतला - फोटो : अमर उजाला

दुदही (कुशीनगर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता व वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का शुक्रवार को दुदही क्षेत्र के गोड़रिया चौराहे पर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिब्ब्ल व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

नवीन ओझा की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं का कहना था कि अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अयोध्या प्रकरण पर जान बूझकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल पर भाजपा सरकार पर मंदिर मामले में देरी का आरोप लगा रहे थे और जब कोर्ट ने इस कार्य में तेजी दिखाई तो अब विपक्षी दल ही अड़ंगा डालने में लगे हैं। उनका कहना था कि विपक्षी दलों में इस बात की घबराहट है कि राममंदिर का निर्माण होते ही उनके पास भाजपा के विरोध का कोई मुद्दा नहीं बचेगा।

विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओपी मल्ल, सरमानंद तिवारी, सेक्टर प्रमुख सोनू जायसवाल, पप्पू कुशवाहा, मुन्ना मिश्रा, रंजीत खरवार, उमेश गौड़, धनंजय पांडेय, अशोक यादव, दिलीप, रौशन, रमेश, विजय सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed