फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP believes in democracy: Dr. Ranjan

लोकतंत्र में विश्वास करती है भाजपा : डॉ. रंजन

Mon, 02 Dec 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP believes in democracy: Dr. Ranjan
पडरौना। भाजपा ही राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी है। लोकतंत्र की रक्षा के साथ आतंरिक लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए संगठन के कार्यों को भी लोकतांत्रिक रूप से पूरा किया जाता है। पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, इसलिए संगठन के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखा जाता है। संगठन पर्व चुनाव में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के बाद प्रदेशाध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सक्रिय सदस्य अपनी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा संगठन चुनाव के जिला चुनाव अधिकारी डॉ. रंजन शर्मा ने कही। वे रविवार को रविंद्र नगर भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व द्वितीय चरण की जिला कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं ने बूथ समिति का चुनाव किया है। अब आगे 15 दिसंबर तक हर हाल में मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला सह चुनाव अधिकारी व जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, अजय तिवारी, राधेश्याम पांडेय, संतोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, विनोद भारती, मनोज जायसवाल, बंका सिंह पटेल, रामेश्वर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed