फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   birth aniversary of sardar patel celebrated

सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक: डीएम

Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
birth aniversary of sardar patel celebrated
सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक: डीएम
विज्ञापन

पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों तथा राजनीतिक दलों की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की।
कलेक्ट्रेट में डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कठोर निर्णय लेने के नाते ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने छोटी-छोटी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक मजबूत राष्ट्र की स्थापना में बहुमूल्य योगदान दिया था। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए रास्ते पर संकल्प लिया गया। इस दौरान बीएसए विमलेश कुमार, बलवंत बहादुर, सत्येंद्र मौर्या, हरेंद्र यादव, जितेंद्र गौतम, गौरव पांडेय, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना नगर पालिका परिषद सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल नेतृत्व क्षमता के धनी थे। उन्होंने राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया था। इस दौरान ईओ एएन सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, श्याम साहा, मानस मिश्र, गौतम गुप्ता, आकाश वर्मा, राधाकिशुन सोनी, जितेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, अनिल कुमार, विश्वास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइंस स्थित एसपी कार्यालय में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
सोहरौना स्थित सपा कार्यालय परिसर में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ देश के छोटी-छोटी रियासतों को भारत में मिलाकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, बिजेंद्र पाल उर्फ बबलू यादव, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, शुकुरुल्लाह अंसारी, पूर्व प्रमुख उदयनारायण गुप्ता, संतोष यदुवंशी, तीर्थराज गिरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अजय गिरी, राजेंद्र यादव, उर्मिला द्विवेदी, हरिलाल यादव, सुरेश यादव, मधुरश्याम राय, रमेश चंद्र यादव, पंकज यादव, सुनील यदुवंशी, कैसर जमाल टीटू आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना परिसर में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती मनाई गई। इसमें एसओ जयप्रकाश पाठक ने पुलिस कर्मियों को देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
इसीतरह आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रूदवलिया में वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सफाउद्दीन, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा तुर्कपट्टी के पकड़ी स्थित राधे कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजेश्वर पांडेय मेमोरियल महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, नव निकेतन ज्ञान स्थली, जंगल घोरठ स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पारस नाथ महाविद्यालय आदि विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही के अंबिका नवोदय पब्लिक स्कूल परिसर में लौह पुरुष सरदार पटेल की 146वीं जयंती राष्ट्रीय एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा, संध्या मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह, प्रबंधक रामाकांत मिश्र, डॉ. वीणा गुप्ता, मायाशंकर निर्गुणायत, सुनील कुमार वर्मा, विकास मिश्रा, संजय सिंह पटेल, सुदीन अंसारी, मार्कंडेय वर्मा आदि मौजूद रहे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह, बलवंत कुमार सिंह, नवनाथ दूबे, बृजेश कुमार सिंह, दिवाकर राव, महेश कुमार मिश्र, शाकिर अली, रामनिवास प्रसाद, ईशा खां, राघवेंद्र शरण सिंह, शिवकुमार पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, अंशुमान पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, सरोजकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित सपा कार्यालय परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाया रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक सिंह, रामधारी यादव, परवेज आलम, शैलेश यादव, संतोष कुशवाहा, महताब आलम, अशफाक समानी, दिनेश यादव, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह कप्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, गुलाब सरोज, मनोज कुमार सिंह, बृज सुंदर, कमलेश पांडेय, रमा शकर गुप्ता, निर्मल कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जेपी इंटर कालेज के सभागार में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। पूर्वी उतर प्रदेश के गजलकार (विशेषांक) रिसाल-ए-इसांनियत त्रैमासिक पत्रिका का हुआ विमोचन किया गया। इस दौरान शायर डा. शकील मोईन, डा. इम्तियाज समर, अखिलेश्वर त्रिपाठी, जफर इमाम कादरी, डॉ. अक्सवारसी, प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, चंदेश्वर परवाना, उस्मान उतरौलवी आदि मौजूद रहे।

अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान एसओ विवेकानंद यादव, एसआई राजेश कुमार, महेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, शर्मा सिंह यादव, श्याम देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed