{"_id":"668f141ede2297297707e2c4","slug":"biometric-attendance-will-start-in-buddha-pg-college-from-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119690-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में आज से लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में आज से लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बृहस्पतिवार से शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इसके लिए नियंता कार्यालय और प्रशासनिक भवन में बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। यह निर्णय काॅलेज प्रबंध समिति ने उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देश व कालेज प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का बाद हुआ है।
काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन लगने से शिक्षक व कर्मचारी के काॅलेज में आने जाने का रिकार्ड दर्ज हो जाएगा। मशीन में शिक्षकों और कर्मचारियों के चेहरे और अंगूठे से हाजिरी लग जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक उपस्थित रहना होगा। इसके लगने से शिक्षकों और कर्मचारियों के समय पर आने जाने के साथ शिक्षण कार्य भी बेहतर होंगे। प्राचार्य ने स्वयं नियंता कार्यालय में पहुंचकर अपना बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई।
इस दौरान डाॅ. निगम मौर्य, डाॅ. गौरव तिवारी, अवधेश दूबे, नेबूलाल आदि मौजूद रहे।