फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike robbery in hata

दुकान से घर जा रहे सराफा कारोबारी की बाइक छीनी

Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
bike robbery in hata
दुकान से घर जा रहे सराफा कारोबारी की बाइक छीनी
विज्ञापन

- सोमवार की रात की बताई जा रही है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। दुकान बंद कर घर जा रहे एक सराफा कारोबारी की बाइक सोमवार की देर रात हाटा-देवारिया रोड पर बदमाशों ने छीन ली। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी से उनका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया और फरार हो गए।

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के भूंड़ी पाकड़ गांव निवासी दिलीप वर्मा की हाटा में सराफा की दुकान है। वह प्रतिदिन अपने गांव से दुकान आते हैं और रात को दुकान बंद कर घर चले जाते हैं। सोमवार की रात को दिलीप वर्मा दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वह हाटा से देवरिया वाले रोड पर करीब दो किलोमीटर आगे बढ़े थे कि सामने की ओर से आ रहे तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। ये अभी कुछ समझ पाते तब तक युवकों ने इन्हें खींचकर बाइक से नीचे उतार दिया और मोबाइल व पर्स भी छीन लिया। बदमाश बाइक, पर्स व मोबाइल लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने इसकी सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में हाटा कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed