{"_id":"6662031400dfb8918d09caa4","slug":"bike-riding-youths-who-were-collecting-money-from-trucks-were-beaten-up-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117915-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से वसूली करने वाले बाइक सवार युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से वसूली करने वाले बाइक सवार युवकों को पीटा
Fri, 07 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के समीप ट्रक से वसूली के आरोप में बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया। नाराज लोगों ने बाइक सवार युवकों की पिटाई की। एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस बनकर मालवाहन चालकों से वसूली करते हैं। हाटा से लेकर गाजीपुर बार्डर तक दोनों सक्रिय रहते हैं।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर पर के पास बुधवार की देर शाम को बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक चालक को रोका और जबरन रुपये मांगने लगे। ट्रक चालक के विरोध करने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने रुपये मांगने का विरोध किया तो दोनों युवकों ने खुद को सिपाही बताया। संदेह होने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया, लेकिन एक युवक भागने में सफल रहा।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को थाने लेकर गई। पकड़ा गया युवक कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो हाटा कोतवाली में तैनात सिपाही दोनों युवकों का संरक्षण देता है। इसके पहले भी युवक कई बार पकड़े गए हैं, जिसे सिपाही बचाता है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई के बजाए हिरासत में रखने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। इसकी चर्चा पूरे दिन जोरों पर रही। लेकिन विभाग में गहरी पैठ रखने वाले सिपाही पर कार्रवाई से जिम्मेदार भी कतराते हैं। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव एक संदिग्ध युवक कों स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पकड़ा था। कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक वाला चला गया। आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है।