{"_id":"65d903966e2107e42b041084","slug":"bike-riding-youth-shot-three-bullets-at-student-serious-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113046-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक सवार युवक ने छात्र को मारी तीन गोलियां, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक सवार युवक ने छात्र को मारी तीन गोलियां, गंभीर
Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
नादह हेड चौरहा पर घटना के बाद मौजूद सीओ कुंदन सिंह।
कसया। मीट खरीदने से नादह हेड चौराहे पर गए साइकिल सवार 11वीं के छात्र को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। उसे तीन गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बाइक छोड़ खेतों के रास्ते असलहा लहराते भाग निकला। गंभीर रूप से छात्र को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुकानदारों से घटना के बारे में जानकारी ली। नाराज लोगों ने आरोपी की बाइक फूंक दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
कसया थाना क्षेत्र के नादह प्रीतम टोला निवासी हरिहर सिंह ने शुक्रवार की शाम 17 वर्षीय बेटे अंकुश पटेल को मीट लाने के लिए भेजा। अंकुश शाम को करीब 6 बजे साइकिल से नादह हेड चौराहा पहुंचा और मीट की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक से एक युवक पहुंचा और अंकुश पर पीछे से फायरिंग करने लगा। छात्र की पीठ, गर्दन और दाहिने हाथ के अंगूठे में गोली लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद युवक बाइक छोड़ असलहा लहराते पैदल भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। युवक की पहचान पुलिस कर ली है वह रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। चौराहे पर देर शाम को एसपी धवल जायसवाल, एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी और सीओ कुंदन सिंह पहुंचे और दुकानदारों से पूछताछ की। छात्र के परिजन भी कुछ बताने में असमर्थ हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि गोली मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है। अभी तक की पूछताछ में आपसी रंजिश बताई जा रही है। इसकी जांच की जा रही है। मुकदमे की कार्रवाई चल रही है। आरोपी रामकोला थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव निवासी अभिजीत गोविंद राव उर्फ रवि है। मामले की जांच की जा रही है।