{"_id":"67bcbe8565aff1f372081904","slug":"bike-riding-youth-and-woman-injured-after-being-hit-by-a-pickup-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132769-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक और महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक और महिला घायल
Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर सोमवार को दिन में करीब 11 बजे एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक व एक महिला घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी साधन से पिपराइच भिजवाया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भटगांवा निवासी 20 वर्षीय राहुल निषाद अपनी मौसी पूजा देवी (30) को बाइक पर बिठाकर बिजली का बिल जमा करने कप्तानगंज उपकेंद्र पर जा रहा था। अभी वह सेंदुरिया विशुनपुर ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे तभी कप्तानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक राहुल व उनकी मौसी पूजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए निजी साधन से पिपराइच निजी अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।