फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies, one injured in collision with vehicle

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 18 May 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, one injured in collision with vehicle
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बकरावाद पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल युवक को लेकर सीएचसी हाटा पहुंचे, जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार निवासी सत्यम सिंह (23) पुत्र रामनिवास सिंह गुरुवार की देर रात गांव के ही अभिक उर्फ रिशु (18) पुत्र दामोदर सिंह के साथ हाटा से घर आ रहे थे। अभी वह हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बकराबाद पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आ गए। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के साथ दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया। डॉक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया और अभिक उर्फ रिशु की हालत गंभीर बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed