फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies in collision with Bolero

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with Bolero
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगीय आईटीआई चौराहे के पास सोमवार की शाम पडरौना-पनियहवा हाइवे पर बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

खजुरिया निवासी 25 वर्षीय दिलीप और 23 वर्षीय अजय एक बाइक से पनियहवा की तरफ जा रहे थे। अभी वे आईटीआई चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रहे एक बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने बाइक सवार घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई, जबकि अजय का वहां उपचार चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed