{"_id":"67d30178bb69b1d5eb0c8b7d","slug":"bike-rider-dies-in-an-accident-while-returning-from-a-wedding-procession-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-133755-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरात से लौटते समय हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरात से लौटते समय हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 13 Mar 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला-धुआ टिकर मार्ग पर बुधवार की देर रात फुलवरिया गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक टेकुआटार बरात गया था। वापस आते समय दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा निवासी राम अशीष हैदराबाद में कमाता था। वह दो दिन पहले होली मनाने घर आया था। गांव से टेकुआटार बरात गई थी। वह भी बाइक से बरात गया था। वापस आते वक्त देर रात रामकोला और टेकुआटार के बीच में फुलवरिया गांव के समीप किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।