{"_id":"614dfa0e8ebc3e054d69284a","slug":"bike-rider-dies-in-accident-kushinagar-news-gkp4104506178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना और अपराध की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना और अपराध की खबरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
गौरीश्रीराम गांव के रहने वाले थे मौना मियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी श्रीराम। बृहस्पतिवार की देर शाम पडरौना-सेवरही मार्ग पर एक बाइक सवार बुजुर्ग किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को सीएचसी दुदही ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गौरीश्रीराम निवासी मौना मियां (65) बाइक से तमकुहीराज से घर आ रहे थे। अभी वे पडरौना-सेवरही मार्ग स्थित गौरी जगदीश गांव के पास पहुंचे ही थे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को सूचना देकर दुदही सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अनियंत्रित होकर वाहन पलटा
रगड़गंज। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गंगुआ बाजार में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गंगुआ बाजार में समउर-तमकुही मार्ग पर तेज रफ्तार से एक स्कार्पियो जा रही थी। जैसे ही गंगुआ बाजार में अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगी। इससे बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। संयोग अच्छा रहा कि बाजार में गिराए गए मिट्टी के ढेर में स्कार्पियो फंसकर बंद हो गई। इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
तस्कर पर मुकदमा दर्ज
पटहेरवा। क्षेत्र के हाईवे पर स्थित लवनिया में ढाबे के पास पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध निवारण की धाराओं के तहत केस दर्ज था और आरोपी फरार था। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष यादव गांव भरथरी थाना उरूवा बाजार जिला गोरखपुर का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद