फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies due to pickup

Kushinagar News: पिकअप की चपेट से बाइक सवार की मौत

Wed, 05 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup
तमकुहीराज से सोमवार की रात अपने घर लौट रहे थे दोनों युवक
विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहने थे बाइकसवार, गाजीपुर बैरियर के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गाजीपुर बैरियर के पास सोमवार की रात करीब दस बजे पिकअप (मैजिक) की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि लतवा मुरलीधर गांव के निवासी संजय राय के 25 वर्षीय पुत्र अमित राय और पड़ोसी गांव माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) निवासी पारस राय के 42 वर्षीय पुत्र धुरेंद्र राय रात में तमकुहीराज से घर लौट रहे थे। रात के करीब दस बजे गाजीपुर बैरियर के पास एक पिकअप की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तमकुहीराज सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने धुरेंद्र राय को मृत घोषित कर दिया। वह बाइक पर पीछे बैठे थे। वहीं गंभीर रूप से घायल अमित राय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धुरेंद्र राय अपने परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनकी पत्नी पूनम राय और दोनों पुत्रों योगेश राय (24) व रजनीश राय (20) का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। तमकुहीराज के अपराध निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed