{"_id":"69f3bb5f7f29743e0600008c","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-pickup-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159018-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 01 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अन्हारीबारी चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सिंगहा गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा (45) बृहस्पतिवार को ही पानीपत से घर लौटे थे। देर शाम वह किसी जरूरी काम से पडरौना गए थे। वापस लौटते समय रात करीब नौ बजे अन्हारीबारी चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।बताया जा रहा है कि राजेश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। घटना के बाद पिकअप पर सवार चालक और नर्तकी के नशे में होने की चर्चा है। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर प्रथमिकी दर्ज की जाएगी।