फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies after colliding with bicycle

Kushinagar News: साइकिल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with bicycle
हाटा। हाटा-देवरिया मार्ग पर सोमवार की देर शाम हाटा नगर के किस्तु राजा स्कूल के पास बाइक और साइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के पिपरहिया निवासी 22 वर्षीय दिलीप भारती किसी काम से हाटा आए थे। सोमवार की देर शाम वह देवरिया की तरफ लौट रहे थे। हाटा-देवरिया मार्ग पर अभी वह किस्तु राजा स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि साइकिल सवार 55 वर्षीय नगीना सामने आ गए। बाइक और साइकिल आमने-सामने टकरा गई। दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नगर के निवासी नगीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आसपास के लोगों की मदद से घायल नगीना को सीएचसी हाटा भेजवाया। हाटा सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed