{"_id":"6830d2fdbab3c3d7e506c7b3","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-ambulance-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138009-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sat, 24 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम को नरायनपुर गांव के पास सरकारी एंबुलेंस ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सीएचसी पर इलाज के बाद डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज घायल को रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है।
हादसे की वजह एंबुलेंस का आगे का पहिया ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के महकहवा बरवा गांव निवासी दीपू उर्फ गनेश अपने साढ़ू 30 वर्षीय अमित निषाद हाटा कोतवाली के अकटहवा गांव निवासी के साथ शुक्रवार की शाम को कप्तानगंज से हाटा की ओर से बाइक से जा रहे थे। हाटा की तरफ से कप्तानगंज की ओर से 102 एंबुलेंस का आगे का एक पहिया ब्लॉस्ट हो गया और अनियंत्रित होकर एंबुलेंस दूसरे लेन में जाकर बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दिया। बाइक पर सवार अमित निषाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आई पुलिस ने एंबुलेंस को किनारे कराया और घायलों को मथौली सीएचसी पर पहुंचाया। थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है।