{"_id":"664fcb42ca543c7f5207d6c4","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-567803-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Fri, 24 May 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे पर लवनिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देर रात करीब तमकुही की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया बैकुंठ गांव निवासी लालबाबू यादव (35) बृहस्पतिवार की देर रात करीब 9:30 बजे बाइक से तमकुही जा रहे थे। लवनिया चौराहे के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक सवार बगल से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया और लोगो की भीड़ जुट गई। इसके चलते कुछ देर तक हाईवे के एक लेन पर जाम लग गया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया की दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।