{"_id":"654a910d07d46f23e00ea174","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-bus-another-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7397-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
- रामकोला के साहबगंज चौराहे के पास रात आठ बजे हुई दुर्घटना
कप्तानगंज। रामकोला के साहबगंज चौराहे के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में धनेश कुमार (40) की मौत हो गई। वहीं उसका साथी सतीश गुप्ता (19) गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया है।
रामकोला के सिधावट गांव के निवासी धनेश कुमार शर्मा और सतीश गुप्ता बाइक से साहबगंज चौराहे पर आए थे। रात में घर जा रहे थे। करीब आठ बजे चौराहे से आगे बढ़े ही थे कि कप्तानगंज से पडरौना की ओर जा रही बिहार की एक बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने धनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक धनेश चला रहा था। बस को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना था।