{"_id":"64b6dcd887d90c871b0c2a44","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bus-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1726-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 19 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
-रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास हुई दुर्घटना
-शहर के खिरिया टोला का रहने वाला था युवक, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मंगलवार की देर शाम मौत को हो गई। यह दुर्घटना पडरौना-कसया मार्ग पर ब्रह्मस्थान के पास हुई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि शहर के खिरिया टोला निवासी शमशाद हुसैन (20) किसी काम से कसया गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से शाम को घर लौट रहे थे। रात को करीब आठ बजे रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास पहुंचे थे कि पडरौना से कसया की तरफ सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बस लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और बस लेकर थाने आई। इसकी जानकारी होते ही युवक के घरवालों में चीख पुकार मच गई। इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि बस की टक्कर से युवक की मौत हुई है। घरवाले आ गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।