फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike ran over the girl, uncle who went to rebuke her was stabbed

Kushinagar News: बालिका पर चढ़ाई बाइक, उलाहना देने गए चाचा को मारा चाकू

Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike ran over the girl, uncle who went to rebuke her was stabbed
तुर्कपट्टी। बकरी चरा रही बालिका पर मनबढ़ युवक ने बाइक चढ़ा दिया और भाग गया। परिजन घायल बालिका का इलाज कराने के बाद चाचा बाइक सवार युवक के दरवाजे पर उलाहना देने पहुंचा। अभी वह अपनी बात कह रहा था कि मनबढ़ अपने दोस्तों के साथ दौड़ा लिया और इसके सीने में चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भी आरोपी भाग गए। सूचना पर आई पुलिस आरोपी के घर गई, लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रावतपार गांव की कुछ महिलाएं सोमवार की शाम को गांव के दक्षिण दिशा में बकरी चरा रही थी। इसमें भुट्टू शाह की सात वर्षीय बेटी हिना भी मौजूद थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला तबरेज का रिश्तेदार डिग्री चौराहा के तरफ से बाइक तेज गति से लेकर आ रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सात वर्षीय हिना पर चढ़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर हिना के चाचा इमाम हसन पहुंचे और घायल बालिका को इलाज के लिए लेकर गए। इलाज कराने के बाद देर शाम को घर लौटे और तबरेज के घर उलाहना देने गया।
विज्ञापन

अभी वह अपनी बात कह रहा है कि तबरेज और इसके साथी कमरे से निकले और धक्का देने लगे। विरोध करने पर दौड़ाकर इसके सीने, कंधे समेत शरीर पर तीन जगह चाकू से वार कर दिए। वह जमीन पर गिर गया और बाइक लेकर भाग गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आई पुलिस घायल को नजदीकी अस्पताल पर ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में तबरेज और उसके छह साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed