{"_id":"6ac00d5ccd05e2a8920da2ad","slug":"bike-rams-into-truck-youth-dies-companion-critically-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169340-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहोरापुर के पास शुक्रवार देर शाम खड़े ट्रक में बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को लोगों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करन उर्फ मन्ने गोड़ (20) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में निरंजन गोड़ (24) को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के साड़ी खुर्द गांव निवासी करन उर्फ मन्ने गोड़ पुत्र नंदलाल गोड़ और निरंजन गोड़ पुत्र बड़ेलाल गोड़ बाइक से कसया से घर लौट रहे थे। बहोरापुर के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि करन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि निरंजन भी घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। निरंजन की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रविंद्रनगर थाने के एसओ अनिल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। एक युवक घायल है, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिता दिव्यांग, मजदूरी कर चलाते हैं परिवार
करन कक्षा 10वीं का छात्र था और दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता नंदलाल गोड़ पैर से दिव्यांग हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रीता देवी, भाई विपिन और बहन प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।