{"_id":"5fee19418ebc3e3b8b58175d","slug":"bike-lifter-gang-caught-kushinagar-news-gkp379081894","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

कसया। पुलिस ने बुधवार की रात में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद हुईं। पकड़े गए वाहन चोरों के पास से एक तमंचा, कारतूस व दो चाकू भी बरामद किया गया है। चोरी की गाड़ियों को बिहार में बेचते थे। पकड़े गए तीनों वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को कसया थाने में पत्रकारों से बातचीत में सीओ कसया पीयूषकांत राय ने बताया कि बुधवार की रात में खबर मिली कि एनएच-28 पर गोपालगढ़ से होकर कुछ बाइक चोर बिहार की तरफ जाने वाले हैं। गोपालगढ़ तिराहे से देर रात संदेह के आधार पर इरशाद खां निवासी वार्ड नंबर चार भरौली कसया, सनी वर्मा निवासी वार्ड नंबर 24 लोहियानगर, कसया और श्रीजन कुमार उर्फ मोंटी कुमार निवासी गांव कपरवार,थाना बरहज, जिला देवरिया (हाल मुकाम पादरी बाजार थाना शाहपुर, गोरखपुर) को पकड़ा गया। इन लोगों के पास तमंचा-कारतूस व चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश हुआ। पकड़े गए बाइक चोरों के बताने पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ संजय कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चुराई गई गाड़ियों को बिहार ले जाकर बेच देते हैं।
सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं की जानकारी की जा रही है। वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ संजय कुमार, एसआई विजयशंकर यादव, वेदप्रकाश, अशोक कुमार दुबे, भरतराम मिश्र, कांस्टेबल विश्वनाथ कुमार, धीरज कुमार, विकास यादव, अमरजीत सिंह यादव, सुशील यादव, आयुष यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।