{"_id":"6a5bdd4f894257d8a5063742","slug":"bike-hits-pole-couple-and-newborn-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164035-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोल से टकराई बाइक, दंपती व नवजात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोल से टकराई बाइक, दंपती व नवजात घायल
Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
कसया। पडरौना मार्ग पर बैरिया चौराहे के समीप शनिवार को पोल में बाइक टकराने से दंपती और नवजात घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा दशहवा के बृजेश कुमार पत्नी सविता देवी और नवजात शिशु के साथ बाइक से कसया आए थे। घर लौटते समय बैरिया चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। संवाद