{"_id":"6ae25be41ab0dbf459038dc1","slug":"bike-crashes-into-a-tanker-parked-on-the-roadside-youth-dies-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-171149-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
हाटा। नगर के गांधी चौक और पेट्रोल पंप के बीच मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़े केमिकल लदे टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी हाटा ले गई, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
हाटा नगर के पिपराइच चौराहा निवासी कृष्ण मोहन (22) वर्ष मंगलवार की रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे वह गांधी चौक और पेट्रोल पंप के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े केमिकल लदे टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्ण मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को तत्काल सीएचसी हाटा पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान में पिता का हाथ बंटाता था कृष्ण मोहन
कृष्ण मोहन तीन भाइयों में बीच का था। वह अपने पिता के साथ सब्जी की दुकान पर हाथ बंटाता था। बेटे की असमय मौत से मां जयश्री और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। हाटा नगर के पिपराइच चौराहा निवासी कृष्ण मोहन मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे गांधी चौक और पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे खड़े केमिकल लदे टैंकर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्ण मोहन को सीएचसी हाटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता चंद्र प्रकाश सब्जी की दुकान चलाते हैं। कृष्ण मोहन दुकान के काम में उनका सहयोग करता था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने उन उम्मीदों को झकझोर कर रख दिया। घटना की खबर मिलने के बाद से घर में मातम पसरा है। मां जयश्री का बेटे को खोने का गम परिवार के लोगों को भी व्यथित कर रहा है।