फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with tree-guard, uncle and nephew die, screams erupt in the house

Kushinagar News: ट्री-गाॅर्ड से टकराई बाइक, मामा भांजे की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree-guard, uncle and nephew die, screams erupt in the house
पकवा इनार। कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य गेट के पास बुधवार की देर रात ट्री-गाॅर्ड से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मामा व भांजे की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब 11 बजे देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र गांव कुशलटोला निवासी रामलाल का 26 वर्षीय बेटा सतेंद्र कुमार और कसया थानाक्षेत्र के विशंभरपुर निवासी बृजेश का 25 वर्षीय बेटा मौसम रिश्ते में मामा व भांजे थे। वह एक ही बाइक से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर की तरफ से घर के लिए आ रहे थे। मुख्य प्रवेश द्वार से कुछ दूर पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ईंट-सीमेंट से बनी ट्री-गार्ड से टकरा गई।
विज्ञापन

दोनों बाइक से छटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद आई पुलिस ने दोनों को सीएचसी कसया भेजवाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चौकी में है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। फुटेज में बाइक की स्पीड देख लोग दंग रह जा रहे हैं। कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। देर रात को हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed