{"_id":"681e5e05dd793601da028a66","slug":"bike-collided-with-trolley-one-dead-another-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137159-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्राॅली से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्राॅली से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
Sat, 10 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के अरकपुर चौराहे पर शुक्रवार को देर शाम करीब आठ बजे खड़ी ट्राली में बाइक पीछे से भीड़ गया, इसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। घायल युवक को पुलिस ने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा लेकर चले गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव राजमंदिर निवासी विशाल मद्धेशिया उम्र करीब 22 वर्ष व गांव अज्ञया निवासी विवेक कुमार उम्र करीब 21 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर हेलमेट पहने हुए गोरखपुर के गीडा क्षेत्र के आरटीएम के कालेज से परीक्षा देकर दोनों घर जा रहे थे। जैसे ही अरकपुर चौराहे पर पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर चौराहे पर खड़ी ट्राली में पीछे से भिड़ गई। जिससे विशाल मद्धेशिया घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तथा बाइक पर पीछे बैठे विवेक कुमार को गंभीर चोट आई।
आस पास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अपनी गाड़ी से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लेकर चले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि विशाल मद्धेशिया के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।