फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collided with tree, two youths died

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 16 Nov 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree, two youths died
पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा घुघली मार्ग पर क्रांति चौराहा के समीप बुधवार शाम एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से महराजगंज जिले के घुघली स्थित सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पर पहुंची थाना घुघली की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महराजगंज जिले के घुघुली क्षेत्र के तिलकवनिया गांव के दीपक (25) व अर्जुन (22) बाइक से कुशीनगर के कोटवा की तरफ रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह क्रांति चौराहे के पास ही पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों घायलों को घुघली सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed