फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collided with electric pole, one rider died, another seriously injured

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 11 Mar 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with electric pole, one rider died, another seriously injured
कप्तानगंज। रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन रिसीव करने दोस्त के साथ जा रहे युवक की बाइक सोमवार की देर रात को बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि युवक मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहा गांव निवासी अभिषेक उर्फ जुगनु (26) अपने गांव के दोस्त दीपक (25) के साथ सोमवार की देर रात को घर से अपने रिश्तेदार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रिसीव करने के लिए बाइक से जा रहा था। अभी दोनों कप्तानगंज रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक चला रहे अभिषेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गए। दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अभिषेक की शादी करीब तीन साल पूर्व हुई थी। वह मुंबई से बीस दिन पहले होली पर्व मनाने के लिए घर आया था। दस दिन पहले नई बाइक खरीदा था। अपने रिश्तेदार को रिसीव करने रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। दीपक का अभिषेक जिगरी दोस्त था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed