फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collided to car on NH, driver dies

एनएच पर कार से भिड़ी बाइक, चालक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Bike collided to car on NH, driver dies
एनएच पर कार से भिड़ी बाइक, चालक की मौत जोकवा में हुए इस हादसे में बाल बाल बचे कारसवार दंपती
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो तुर्कपट्टी। फोरलेन पर चौहान पट्टी गांव के सामने सोमवार को एक बाइक सवार युवक कार से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दंपती और उनका दुधमुंहा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित थे। घटना के बाद आधा घंटा तक सड़क जाम की स्थिति रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाम खत्म कराया। पुलिस के अनुसार पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बिंदवलिया गांव का निवासी दिनेश पुत्र संवरु रविवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरिहरपुर अपनी रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को दिन के लगभग ग्यारह बजे उसका रिश्तेदार बबलू (25) पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना तरयासुजान उसकी बाइक लेकर अपनी ससुराल मल्लूडीह गया था और वहीं से पुनः अपने घर लौट रहा था। किसी कारण से वह पुनः मधुरिया पुल से गलत लेन में होते हुए जोकवा की तरफ लौट रहा था। अभी वह चौहानपट्टी गांव के पास ही पहुंचा था कि फाजिलनगर की तरफ से आ रहे हाजीपुर निवासी निशांत सिंह की कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइकसवार कार की छत पर फंस गया। हालांकि हरियाणा के गुड़गांव जा रहे निशांत, उनकी पत्नी और बेटी हादसे के बाद सही सलामत बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने आधा घंटा तक जाम रहे लेन से वाहनों को हटवाकर चालू कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस सम्बंध में एसओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed