फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike colided to pole, biker died

बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 08 Jul 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bike colided to pole, biker died
बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बनकटा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के तरुअनवा चौराहे के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के चौरा रामतकल शाही गांव निवासी 55 वर्षीय रियाजुल अंसारी बुधवार की रात फाजिलनगर से घर जा रहे थे। तरुअनवा चौराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में चीत्कार मची हुई है। रियाजुल अंसारी तकरीबन 20 वर्षों से फाजिलनगर में दुकान खोलकर रजाई और गद्दा में रुई भराई और बुनाई का काम करते थे। घरवालों के अनुसार, वह प्रतिदिन समय से घर आ जाते थे। उनके तीन पुत्र हैं। बड़े बेटे की शादी हुई है और दो बेटों की शादी होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed