{"_id":"6a078650b2a098c176068296","slug":"bike-catches-fire-while-in-motion-at-gandhi-chowk-retired-crpf-jawan-has-narrow-escape-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159892-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांधी चौक पर चलती बाइक में लग गई आग, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांधी चौक पर चलती बाइक में लग गई आग, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान बाल-बाल बचे
विज्ञापन
कसाई के गांधी चौक पर आग का गोला बनी बाइक स्रोत सोशल मीडिया
कसया। नगर के गांधी चौक पर शुक्रवार की शाम चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बाइक सवार समय रहते उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के गौरसैरा निवासी जंग शेर सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से सेवानिवृत्त हैं। वह इन दिनों कसया नगर के वार्ड नंबर-12 वीर अब्दुल हमीद नगर में अपने बेटे और बहू के पास आए हैं। बताया गया कि शुक्रवार की शाम वह घर से निकले थे। एक निजी होटल में भोजन करने के बाद पेट्रोल भरवाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। गांधी चौक के पास पहुंचते ही बाइक से धुआं निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रोककर बाइक से नीचे उतरने को कहा। इसी दौरान कुछ ही क्षण में बाइक में तेज लपटें उठने लगीं और वह आग के गोले में बदल गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे और अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में स्थानीय लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।