फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike and auto collide, three including two women injured

Kushinagar News: बाइक और ऑटो की टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike and auto collide, three including two women injured
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित जगदीशपुर चौराहे पर ऑटो और बाइक की सोमवार रात में करीब आठ बजे आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहन मुंडेरा निवासी इसरावती देवी (55) और रामरती देवी (50) तरकुलहा देवी के दर्शन कर ऑटो से घर लौट रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे बिना हेलमेट के बाइक सवार श्याम विश्वकर्मा (31) ने ऑटो में टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी पिपराइच भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन



मठ की विवादित भूमि कुर्क, प्रशासन ने लगवाया बोर्ड
पटहेरवा। क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही स्थित ठाकुर बिसंभर नाथ मठ की विवादित भूमि पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मठ के कुछ आराजी नंबरों को लेकर चल रहे लंबे विवाद के मद्देनजर, एसडीएम के आदेश पर उक्त भूमि को कुर्क कर दिया गया है। सोमवार को तहसीलदार महेश कुमार और थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय की मौजूदगी में विवादित स्थल पर कुर्की से संबंधित सूचना बोर्ड लगवा दिया गया। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और विधिक प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया गया है। अब उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed