फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bihar Police arrested Awadhesh accused of forgery

Kushinagar News: जालसाजी के आरोपी अवधेश को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 02:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
Bihar Police arrested Awadhesh accused of forgery
पटहेरवा। सहज जन सेवा केंद्र और मोबाइल के जरिए धोखाधड़ी व जालसाजी करने के मामले में बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना के एसआई सुशील कुमार सिंह की टीम शुक्रवार की शाम को पटहेरवा पहुंची।
विज्ञापन

पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी अवधेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। 2019 में केस दर्ज अवधेश प्रसाद वांछित है। सूत्रों के अनुसार इस गिरोह में पांच-छह लोग शामिल हैं और लाखों की जालसाजी का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के लवनिया ग्रामसभा निवासी अवधेश आर्य उर्फ अमावस पुत्र चंद्र देव बिहार के बेतिया जनपद में सहज सेवा केंद्र और ऑनलाइन जालसाजी करने के मामले में वांछित है। बिहार पुलिस मामले में केस दर्ज कर शुक्रवार की देर शाम पटहेरवा पुलिस से संपर्क साधा। बिहार पुलिस की सूचना पर पटहेरवा पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। वहीं, पटहेरवा थाने में बिहार पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में इसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस वर्ष 2019 दर्ज था। वह सहज जन सेवा का संचालन करता था। वहां से समूह की महिलाओं का कर्ज लेकर फरार हुआ था। तभी से उसको नौतनवा पुलिस तलाश कर रही थी। एक मारपीट और बाइक बंधक रखने के मामले में आरोपी पटहेरवा थाने पर पहुंचा तो पोल खुलने पर इसकी गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में जालसाजी के मामले के क्षेत्र के लवनिया का अवधेश आर्य उर्फ अमावस वांछित था। बिहार पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed