फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bicycle rider student dies after being hit by bike

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

Sun, 17 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider student dies after being hit by bike
तमकुहीरोड। सेवरही-तमकुहीराज मार्ग पर बनरहा स्थित छोटी नहर के पास शुक्रवार को एक स्कूली छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने बाइक सवार की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और घायल छात्रा को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के थाना धनहा के ग्रामसभा रेहड़ा निवासी नरगिस खातून (16) की सेवरही क्षेत्र के सरगटिया करन पट्टी में ननिहाल है। वह अपने मामा सद्दाम हुसैन के घर रहकर पढ़ाई करती थी। पकड़ीयार पूरबपट्टी स्थित बालिका इंटर कालेज की कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा थी। साइकिल से शुक्रवार को वह स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज गई थी। कालेज से करीब 11 बजे अपने मामा के घर लौट रही थी। उसी समय मुकेश साह निवासी माधवमठ थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज अपनी बाइक से सेवरही से आ रहा था। पीछे से छात्रा की साइकिल में ठोकर मार दिया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होने बाद गुस्साए लोगों ने बाइक सवार युवक की धुनाई कर दिया। सूूचना पर आई पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया और घायल छात्रा को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि बाइक सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed