{"_id":"67046bc239d327c5730479e4","slug":"bhoomi-pujan-was-done-for-the-installation-of-the-statue-of-babu-genda-singh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124406-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा स्थापन के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा स्थापन के लिए हुआ भूमि पूजन
Tue, 08 Oct 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ स्थित गेंदा सिंह स्मारक जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्व. बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका अनावरण 15 नवंबर को उनकी 47वीं पुण्यतिथि पर होगा। बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान की तरफ से सोमवार को विद्यालय परिसर में भूमिपूजन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्व. बाबू गेंदा ने न सिर्फ स्वाधीनता संग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, बल्कि स्वतंत्र भारत में भी विधायक, सांसद व मंत्री के रूप देश, समाज व जनता की सेवा की। भूमि पूजन कार्यक्रम को भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के निवर्तमान सलाहकार पुनीत राय, पंडित राकेश पांडेय, फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही आदि ने संबोधित किया। संचालन सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने किया।
इस दौरान बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष रजनीश राय, ग्राम प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, रामचंद्र राय, सुरेंद्रनाथ राय, राजेश शाही आदि मौजूद रहे।