{"_id":"65bfefdf0f0d3862c10b940e","slug":"bhoomi-pujan-took-place-on-the-banks-of-narayani-religious-flag-installed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111982-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नारायणी तट पर हुआ भूमि पूजन, धर्म ध्वज स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नारायणी तट पर हुआ भूमि पूजन, धर्म ध्वज स्थापित
Mon, 05 Feb 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
पनियहवा में नारायणी तट स्थित कुंभ स्थल पर भूमि पूजन करते लोग
खड्डा। पनियहवा रेल पुल के पास नारायणी तट पर 7 से 9 फ़रवरी तक आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुंभ की तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजन समिति ने संरक्षक सिद्द पीठ वगही धाम के महंत विशंभर दास, डॉ सत्येंद्र गिरी, त्यागी महाराज की उपस्थिति में भूमि पूजन व धर्म ध्वज की स्थापना की गई। पुरोहित वीरेंद्र तिवारी ने पूजन कराया।
संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पूजन व धर्म ध्वजा स्थापना के साथ कुंभ स्थल पर टेंट आदि, मंच व अस्थाई आवास, आरती स्थल, व दीपोत्सव के लिए स्थान तैयार कर लिया जाएगा। आयोजन समिति के कार्यकर्ता विभिन्न जिम्मेदारियां का निर्वाह कर संत व श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। 5 फरवरी तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, संरक्षक सदस्य हरिशंकर राय, डा पुनीत राय, प्रभाकर पांडेय, राकेश साहनी आदि लोग उपस्थित थे।