{"_id":"67d9b785be4575d22901bd1a","slug":"bhavna-will-go-to-delhi-on-an-exposure-visit-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133974-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक्सपोजर विजिट पर दिल्ली जाएंगी भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक्सपोजर विजिट पर दिल्ली जाएंगी भावना
Tue, 18 Mar 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली की छात्रा कुमारी भावना सिंह का राष्ट्रीय आविष्कार मिशन के तहत एक्सपोजर विजिट के लिए चयन हुआ है। वे वहां कई राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक और परिजनों ने बधाई दी है।
कुमारी भावना सिंह के साथ विशुनपुरा ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालय मनिकौरा की छात्रा सलीता भी इस एक्सपोजन विजिट के लिए चुनी गई हैं। ये दोनों छात्राएं मंगलवार को आजमगढ़ के लिए रवाना हुई हैं। वहां दिल्ली की यात्रा पर निकलेंगी। तीन दिवसीय इस यात्रा में उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल होने के मौका मिलेगा। उनके इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद