{"_id":"66722d0e537025a6ce02a6b7","slug":"bhandara-organized-on-the-fourth-tuesday-of-jyestha-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118459-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को भंडारे का आयोजन
Wed, 19 Jun 2024 06:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को जगह-जगह भंडार आयोजित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। नगर के सुभाष चौक और बावली चौक पर भंडारा आयोजित हुआ।
नगर के सुभाष चौक पर पूर्व सभासद राकेश मद्धेशिया ने भंडार आयोजित कर लोगों में प्रसाद वितरित किया। बावली चौक पर राजन जायसवाल ने प्याऊ की व्यवस्था कर राहगीरों को जलपान कराया।
पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार, हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित भगवान हनुमान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में सुबह से देर शाम तक पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया। पंडित सिद्धार्थ दूबे ने बताया कि भगवान हनुमान जी के मंदिर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के सभी बड़े मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ व भंडारा कराया जाता है, आज चतुर्थ मंगलवार को भी प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर के महंत अमरनाथ तिवारी, आदित्य मिश्र, शुभम श्रीवास्तव, सूरज सिंह, सोनू चौधरी, गौरव पाठक, रजनीश शुक्ला,र जनीश श्रीवास्तव, कार्तिक पांडेय आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कई मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। तमकुहीराज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव की अगुआई में कस्बा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गेट के पास स्टाल लगा कर शरबत का वितरण किया गया।
इस दौरान एसआई मृत्युंजय सिंह, महिला एसआई अंजली सिंह, हेड कांस्टेबल परमहंस सिंह, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे
0
रामकाज के लिए हुआ था हनुमान का अवतार
जौरा बाजार। बाजार के राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ के सातवें दिन हनुमत के जीवन चरित्र की कथा सुनाई गइ। इसमें कथावाचक पंडित वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि राम कार्य के लिए भगवान हनुमान का अवतार हुआ था। इसलिए श्रीराम का कार्य हनुमान के पूरा नहीं होता है। इस दौरान बलराम दास, शंभू बरनवाल, गायत्री देवी बरनवाल, अंशुमान, राम इकबाल द्विवेदी, नंदलाल विद्रोही, वीरेंद्र दुबे, मनोज तिवारी, नीरज उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, गुरुदत्त उपाध्याय, आलोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।